ऑस्ट्रेलिया में तीज का उल्लास, सिडनी में गूंजी बिहारी-झारखंडी संस्कृति
परंपरा और आस्था का अनोखा संगम ऑस्ट्रेलिया की धरती पर देखने को मिला, जब बिहार झारखंड कम्युनिटी ऑस्ट्रेलिया (BJCA) द्वारा सिडनी में तीज का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में 100 से अधिक व्रतियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।
NBL PATNA :- Sydney , ऑस्ट्रेलिया – परंपरा और आस्था का अनोखा संगम ऑस्ट्रेलिया की धरती पर देखने को मिला, जब बिहार झारखंड कम्युनिटी ऑस्ट्रेलिया (BJCA) द्वारा सिडनी में तीज का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में 100 से अधिक व्रतियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।इस अवसर पर BJCA की ओर से सभी व्रतियों को पूजन सामग्री (Puja Saaman) उपलब्ध कराई गई, जिससे हर किसी ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ तीज का पर्व संपन्न किया। पूरा माहौल भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो उठा।
2025 में स्थापित हुआ BJCA – सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक
बता दें कि साल 2025 में बिहार और झारखंड से आए कुछ जुनूनी प्रवासी साथियों के प्रयास से Bihar Jharkhand Community Australia – Sydney Chapter की स्थापना हुई थी। महज़ कुछ ही सालों में यह संगठन प्रवासी समुदाय की सांस्कृतिक पहचान, सामुदायिक शक्ति और एकजुटता का प्रतीक बन चुका है।
जो सफर आपसी जुड़ाव और सहयोग के एक छोटे से मंच से शुरू हुआ था, वह अब एक जीवंत और प्रेरक संगठन का रूप ले चुका है। यहाँ न सिर्फ सांस्कृतिक गौरव की झलक मिलती है, बल्कि सामुदायिक सशक्तिकरण और सामाजिक प्रभाव भी इसके ध्येय बन चुके हैं।
परंपरा से जुड़ने का संकल्प
BJCA का यह तीज महोत्सव सिर्फ एक उत्सव भर नहीं था, बल्कि अपनी जड़ों और विरासत से जुड़े रहने का संकल्प भी है। इस अवसर पर समुदाय ने कहा कि वे चाहते हैं आने वाली पीढ़ियाँ भी गर्व से कह सकें कि वे बिहारी और झारखंडी विरासत के उत्तराधिकारी हैं।